फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन घरों में लाखों की चोरी, दो में कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के खरुआंव गांव में रविवार की रात चोरों ने पांच घरों का ताला तोड़ डाला। तीन घरों में चोरी करने में सफल भी हो गए। दो घरों का ताला तोड़ते समय ग्रामीण की आंख खुलने पर डराते धमकाते हुए भाग खड़े हुए। लरातार चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन


खरुआंव गांव में रविवार की रात चोरों ने शिवशंकर सिंह के घर के पीछे की खिड़की उखाड़कर घर में घुस गए। सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। बगल के श्यामलाल ठाकुर के घर में छत के सहारे उतरकर लगभग एक लाख के गहनों पर हाथ साफ करने के बाद राकेश के घर से भी गहने व 50 हजार नगदी चुरा ली। बगल के कन्हैया व ज्ञानचंद के घरों का ताला तोड़ते समय लोगों की नींद खुल गई। लोगों के शोर शराबा करने पर चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। तीन घरों में चोरी व दो घर का ताला तोड़ने से गांव में भय का माहौल है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि चोरों की ओर से चोरी का प्रयास किया गया है। सामान नहीं ले गए हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें