फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के ईशार पिथा पटटी गांव में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईशार पिथा पटटी निवासी विनोद कुमार सिंह परिवार के साथ प्रयागराज में रहकर बच्चों की शिक्षा-दीक्षा करते हैं। गांव स्थित उनके मकान में ताला बंद था। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर घर में रखा गैस सिलिंडर, चूल्हा, पंखा, पंप, साइकिल, एलईडी टीवी, हैंडपंप, सोने के आभूषण कपड़ें तथा अलमारी में रखे अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मूलचंद ने कहा कि तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें