फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनी सराय मुहल्ले में लाखों की चोरी

Wed, 11 Nov 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सतनी सराय मोहल्ला अंतर्गत एक मकान में घुसे चोरों ने नगदी और जेवर सहित दो लाख से अधिक के  सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर घर वालों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। 
विज्ञापन



दुबहर थाना क्षेत्र के माधोमठ बंधुचक निवासी रणजीत कुमार गिरी भृगु आश्रम के गोपालनगर कालोनी में प्रशांत दूबे के मकान में किराए पर दो वर्षों से रह रहे  है। मंगलवार की रात उसके परिवार के सभी सदस्य दीपावली पर्व के लिए गांव गए  हुए थे। ऐसे में रात में ही चोर मेनगेट फांदकर मकान के अंदर प्रवेश कर गए।

 इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी को भी तोड़ दिया। जिसमें रखा जेवरात और नकदी समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामानों पर हाथ साफ कर दिया। नीचे उतरते समय प्रथम तल पर बने कमरों का ताला तोड़ा। जिसमें भवन स्वामी प्रशांत दूबे का सामान रखा गया  था।
विज्ञापन


 उसमें से भी कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने बताया कि चोरों ने सोने की तीन चेन, एक मंगलसूत्र, चार अंगुठी, एक टैबलेट सहित लाखों  का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे  चौकी प्रभारी सतनी सराय भानु प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें