फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिनदहाड़े घर में घुस सवा लाख की चोरी

Tue, 07 Mar 2023 07:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के बस्तौरा दीघापर गांव में चोरों ने सोमवार को दिनदहाड़े ही घर में घुसकर सवा लाख के गहनों पर हाथ साफ कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। बस्तौरा निवासी सुरेंद्र नाथ सिंह सोमवार की सुबह नौ बजे मंगला भवानी दर्शन करने के लिए गए थे। 3:30 बजे जब घर वापस आए तो परिजनों ने कमरे का ताला टूटा एवम आलमारी खुला देखा।दिन में ही चोर दीवार फांद कर उनके एक कमरे का ताला तोड़कर पलंग से चाभी लेकर आलमारी खोलकर उसमें रखे एक सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, कान का बाला, नथिया पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस तरह की घटना से आस पास के लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें