फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी में संचालित किराना दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार । रजौली चट्टी स्थित किराने की दुकान का शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोर नगदी सहित हजारों का सामान उठा ले गए। पीडि़त द्वारा चोरी की तहरीर सहतवार थाने में दी गयी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी। रजौली निवासी मुन्ना कुमार यादव पुत्र छोटेलाल यादव की रजौली चट्टी पर गुमटी में किराना की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की शाम अपनी दुकान बन्द कर अपने घर चले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को तब हुई जब शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा, जहां देखा कि दुकान का छोटा फाटक के ताले की कुण्डी टूटा हुआ है और फाटक खुला हुआ है। दुकान के अन्दर जाकर देखा तो दुकान मे रखा 15 किलो रिफाईन, एक टीन सरसो का तेल, साबुन, सर्फ, गुटका बक्से में रखा नगदी रुपया, पासबुक, आधार कार्ड व अन्य समान गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें