मनियर/ बांसडीहरोड। कोरोना वायरस के रोक थाम के लिए सरकार द्वारा लागू की गई लॉकडाउन का फायदा चोर उठा रहे हैं। शुक्रवार की रात क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। जिगनी स्थित विपणन गोदाम से इनवर्टर, बैटरी, 15 लीटर डीजल, बोरा सीने वाला धागा का बंडल आदि सामान चोरों ने चुरा लिया। इसकी सूचना सप्लाई इंस्पेक्टर सतीराम यादव ने पुलिस को दी। इसी रात चोरों ने जिगनी निवासी शिव गोविंद राजभर के ट्यूबवेल का मोटर, टुल्लु पम्प, रेडियो, घड़ी व तीन हजार रुपये ले जाने में सफल रहे। उधर, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर में लगे मोटर को शुक्रवार की रात चोरों ने चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।