बैरिया। अवैध शराब के धंधे के अलावा अन्य मामलों में लिप्त चार आरोपियों को बैरिया पुलिस ने गंगा पार भुवालछपरा (नौरंगा) से गिरफ्तार कर लिया। सभी अलग-अलग मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में भुवाल छपरा नौरंगा निवासी धर्मेंद्र ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, नन्हक ठाकुर व मैनेजर ठाकुर हैं। इसमें से धर्मेंद्र ठाकुर रेवती थाना क्षेत्र में हुई छह बाइक चोरी के मामलों में वांछित है। बैरिया एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 2018 में गैर प्रांत निर्मित अवैध शराब सप्लाई के मामले में इन पर चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।