फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना (बलिया)। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में रविवार तड़के एक मकान के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी चुरा ले गए। भदौरा निवासी राज बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार रात भोजन करने के बाद वह बरामदे में सो गए थे। परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। सुबह मां कमरे में झाड़ू लगाने पहुंचीं तो सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घर के पीछे जाकर देखा तो खिड़की की लोहे की ग्रिल टूटी हुई थी। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई और लिखित तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें