फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परिवहन मंत्री ने बेल्थरारोड बस स्टेशन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार की शाम जननायक चंद्रशेखर बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनीं। बारिश के बाद परिसर में पानी भर जाने से यात्रियों, बस चालकों और परिचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने बताया कि बेल्थरारोड बस स्टेशन को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। डिपो के एआरएम ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार, इस परियोजना के लिए करीब 33 करोड रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। नए मॉडल के तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें