फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के घर को चोरों ने खंगाला, नकदी समेत गहनों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पियरौटा निवासी कोटेदार अरुण कुमार सिंह के घर की खिड़की तोड़कर चोरों ने बृस्पतिवार की रात में लाखों रुपये के नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। बृहस्पतिवार रात में कोटेदार अरुण कुमार सिंह का परिवार खाना का सो गया। इसी बीच चोरों ने घर के बगल में बनी खिड़की को तोड़ घर में घुस गए और राशन की दुकान का करीब ढाई लाख रुपये नकद व करीब छह-सात लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को घटना का पता तब चला, जब कोटे की दुकान की बिक्री का पैसा जमा करने के लिए शुक्रवार की सुबह अरुण घर का ताला खोलने गए। तब दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर उन्होंने घर के पीछे बनी खिड़की की तरफ जाकर देखा तो टूटी खिड़की देखकर अवाक रह गए। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें