फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में नगदी समेत लाखों की चोरी-

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि चोरों ने दो व्यक्तियों के घरों से लाखों के जेवरात व 2 लाख 30 हजार नकद सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम है। चोरों ने इसराइल अहमद के घर में प्रवेश कर बेटी की शादी के लिए रखे गए दो लाख 2 लाख 10 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चुरा लिया। वहीं कुछ ही दूरी पर स्थित रामबदन पाल के घर में भी प्रवेश कर चोरों ने 20 हजार नकद सहित लाखों के सोने-चांदी के गहने व वर्तनों को चुरा लिया। एक ही समय अंतराल में दो लोगों के घरों में हुए इस भीषण चोरी की जानकारी होते ही हड़कंम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें