कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते कमिश्नर विजय व?
- फोटो : BALLIA
बलिया। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की। सर्वे से सम्बन्धित पोर्टल अपडेट नहीं रहने पर जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) पुष्पेंद्र शाक्य की संविदा समाप्त कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। उन्होंने कहा कि अभी भी सैम्पलिंग जिस तेजी से होनी चाहिए, वह नहीं हो रही है। इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य सही ढंग से नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। मंडलायुक्त ने पोर्टल पर सर्वें की सूचना अपडेट नहीं रहने का कारण पूछा तो इसके जिम्मेदार अफसर एनएचएम के डीसीपीएम स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। इस पर कड़ी नाराजगी जताई और सीएमओ को निर्देश दिया कि इनकी संविदा समाप्त कराने की कार्रवाई करें। सैम्पलिंग की समीक्षा में उन्होंने 17 से 23 अगस्त तक का औसत निकालकर देखा तो पाया कि औसतन 627 सैम्पलिंग करायी गयी है, जो कम है। उसे बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि 01 अगस्त से 26 अगस्त 2020 तक 1810 केस के सापेक्ष 8279 व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग हुई है। इस संख्या को भी कम बताते हुए बढ़ाने का निर्देश सीएमओ को दिया। समीक्षा में शहरी क्षेत्र के अलावा विकास खंड हनुमानगंज, नवानगर, गड़वार व सीयर में ज्यादा केस मिलने की जानकारी होने पर संदिग्ध केस की सैम्पलिंग कराने को कहा।