फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंदिर में चोरी का खुलासा हुआ पितल का घंटा और परात मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। स्थानीय पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पीतल का घंटा और परात बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चंदवक गांव के प्राचीन शिव मंदिर से 22 सितंबर को पीतल का घंटा चोरी हुआ था।
विज्ञापन

मंदिर समिति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बुधवार दोपहर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और उप निरीक्षक संजय कुमार चंदवक-शिवपुर चोरवां मार्ग पर जांच कर रहे थे। उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
उसके पास से चंदवक शिव मंदिर का चोरी हुआ घंटा मिला। उदयपुरा गांव के काली माता मंदिर से चोरी की गई परात भी बरामद हुई। आरोपी की पहचान शशि कुमार पांडेय (45) निवासी चंदवक के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें