फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर में रविवार की दोपहर एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि महाराजपुर निवासी खलीफा साहनी (20) पुत्र सुभाष साहनी रविवार की सुबह घर से खाना खाकर अपने डेरे पर चला गया। दोपहर करीब 12 बजे उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक युवक झोपड़ी के खंभे पर फंदा बनाकर लटका है। जब पास जाकर देखा तो खलीफा साहनी के नाम से उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में डेरा पर पहुंचे तो देखा कि खलीफा झोपड़ी के बांस से फंदे पर लटका है और उसकी मौत हो चुकी है। परिजनों का रोते-रोते बुराहाल है। फंदा लगाकर जान देने का कोई कारण अभी सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें