फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत पर जीप फूंकी

Mon, 02 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पास कमांडर जीप की जद में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने कमांडर जीप को आग के हवाले कर दिया। उधर शव काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घायलों को ग्रामीणों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। गायघाट निवासी कमलेश गुप्ता (28) अपने गांव के ही योगेंद्र (45) व श्याम बिहारी सिंह (46) के साथ कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पहुंचे वैसे ही बैरिया से जिला मुख्यालय जा रही बोलेरो से टकरा गए और तीनों सड़क पर गिर गए।

इस बीच बोलेरो के पीछे से तेज रफ्तार आ रही कमांडर जीप ने कमलेश गुप्ता को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक तरफ जहां बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया।


हादसे की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों ने कमांडर जीप को फूंक दिया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

 उधर कमलेश का शव सड़क पर पड़े रहने के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजीव दूबे अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही आवागमन को बहाल कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें