जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फतेह राय गांव में अमर नाथ यादव 22 वर्ष का कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। घटना की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।
क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि अमर नाथ यादव मंगलवार को दोपहर में खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। देर शाम जब वह खाना खाने के लिए नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा बजाए। अंदर से आवाज न आने पर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो होश उड़ गए। पंखे पर गमछे का फंदा लगाकर अमर नाथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। फोरेंसिक टीम कमरे की छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। संवाद