रसड़ा। क्षेत्र के मुंडेरा गांव में भाजपा पश्चिमी मंडल का जन चौपाल में भाजपा सरकार के उपलब्धियों से लोगों को जागरूक किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत किया। मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों किसानों के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है, जिससे हर लोग लाभान्वित हो रहे है। मोदी जी ने जो वादा किया है उसको पूरा कर दिया है। भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को विश्व समुदाय लोहा मान चुका है। ग्रामीणों ने गांव की खराब मुख्य मार्ग को बनवाने के लिए पत्रक सौंपा। इस मौके पर प्रधान सलाउद्दीन अंसारी उर्फ हाफिज जी, समाजसेवी शकील अंसारी, इंद्रजीत सिंह, ठाकुर मंगल सिंह, अंकित सिंह, मुन्ना अंसारी, नेहाल अंसारी, बबलू अंसारी, अब्दुल रब, सुधीर सिंह, सत्यवीर सिंह मंटू, टंटू सिंह, रमेश पांडेय, सत्या सिंह, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अविनाश सिंह एवं संचालन सुनील दुबे ने किया।