बैरिया। 15 लाख की लागत से सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य मंगलवार को विश्वकर्मा पूजन के साथ शुरू हो गया। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट निर्भय नारायण शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ विश्वकर्मा पूजन किया।
बता दें कि इस अस्पताल के जीर्णोद्धार व मरम्मत के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सांसद निधि से 15 लाख रुपये दिए हैं। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सांसद को अस्पताल में जर्जर हो चुके कुछ संसाधनों के बारे में बताया गया था तो उन्होंने धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही इस अस्पताल को सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए आश्वासन दिया है।