बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम का गिरा शटर।
नोटबंदी के दो महीने बीतने चुके हैं, बावजूद अभी ग्रामीण क्षेत्रों के बैंक शाखाओं में कैश की समस्या खत्म नहीं हो सकी है। ऐसे में अब भी उपभोक्ताओं को कैश की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कैश नहीं मिलने से एसबीआई की बांसडीह शाखा की नाराज महिला उपभोक्ताओं सड़क जाम कर दी। काफी समझाने-बुझाने पर करीब आधा घंटा बाद जाम समाप्त हुआ।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा बांसडीह में गत शनिवार से बैंक उपभोक्ताओं को पैसा नहीं मिल रहा है। जिससे नाराज महिला उपभोक्ताओं ने बुुधवार को बड़ी बाजार जाने वाले रास्ते को दोपहर में करीब 12 बजे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और बैंक के ब्रांच मैनेजर सुनील कुमार द्वारा कैश आते ही भुगतान के आश्वासन पर करीब आधा घंटा बाद जाम समाप्त कर दिया।
महिला बैंक उपभोक्ताओं का आरोप था कि गत शनिवार से ही कैश नहीं होने की बात कह वापस किया जा रहा है। जबकि हम उपभोक्ता अपना कीमती समय बर्बाद कर सुबह से ही शाम तक बैंक में कैश का इंतजार कर रहे हैं। इस ध्यान बैंककर्मियों को नहीं रहता। ऐसे में हम उपभोक्ताओं को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।