फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 25 सितंबर से होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दशहरा, दीपावली एवं छठ पर यात्रियों की मांग पर रेलवे 09041/09042 उधना-बलिया-उधना साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उधना से 25 सितंबर से 09 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा बलिया से 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को तीन फेरों के लिए संचालन होगा।
विज्ञापन

09041 उधना-बलिया साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 25 सितंबर से 09 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को उधना से 06.40 बजे प्रस्थान कर सूरत से 07.05 बजे, भरूच से 07.47 बजे विश्वामित्री जंक्शन से 08.35 बजे, वडोदरा से नौ बजे, गोधरा से 11.10 बजे, दाहोद से 12.14 बजे प्रस्थान करेगी। रतलाम से 01.45 बजे, नागदा से 02.40 बजे, उज्जैन से 4.05 बजे, सुजालपुर से छह बजे, संत हिरदाराम से बिदिशा से बीना होकर दूसरे दिन ललितपुर से वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 02.15 बजे, उरई से 03.42 बजे, गोविन्दपुरी से 06.55 बजे प्रस्थान करेगी। फतेहपुर से प्रयागराज जं. से 10.20 बजे, मिर्जापुर से 11.50 बजे, चुनार से 12.20 बजे, वाराणसी से 02.45 बजे, जौनपुर से औड़िहार होकर गाजीपुर सिटी से 06.47 बजे छूटकर बलिया 08.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09042 बलिया-उधना साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बलिया से 11 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए उधना स्टेशन 12.45 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन के पहुंचने पर किया स्वागत

फेफना। आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (04096) के फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर व्यापार मंडल फेफना के महामंत्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने लोको पायलटों और गार्ड का स्वागत किया। व्यापारियों ने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले दिनों में रेलवे और ट्रेनों का ठहराव करेगा। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, गुड्डू, चंदन, आनंद, रामविलास, मथुरा, शिवाजी, जनार्दन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें