फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप के पानी की गुणवत्ता जांचेगी सरकार

Thu, 30 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
खराब पड़ा हैंडपंप
विज्ञापन
आमलोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल मिल सके इसके लिए शासन की ओर कवायद की गई है। अब प्रत्येक हैंडपम्पों के पानी की जांच की जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 10 हजार शीशीओं की खेप भी जिले में पहुंच गई है। नमूने इकट्ठा करने के लिए डीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक शुुरू हो चुकी है लिहाजा पेयजल व्यवस्था सुधारने की कवायद भी तेज हो गई है।

जिले के गंगा व घाघरा के अधिकांश तटवर्ती इलाके सालों से आर्सेनिक से जूझ रहे हैं। इसके अलावा अन्य इलाकों के ग्रामीणों की भी यह शिकायत रहती है सरकारी हैंडपम्पों से शुद्ध पेयजल नहीं मिलता है। इसको देखते हुए शासन ने हैंडपम्पों के पानी की गुणवत्ता जांचने का निर्देश दिया है। जिला विकास अधिकारी की मानें तो शासन की ओर से विशेष तरह की शीशियां उपलब्ध कराई गई हैं।

इन में निर्धारित लेबल तक हैंडपम्पों से पानी के नमूने लिए जाएंगे और फिर इन नमूनों की जांच जल निगम के प्रयोगशालाओं में किया जाएगा। जांच में पेयजल में कमी पाए जाने के बाद उसके सुधार को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीडीओ ने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक गांव के लिए 25 शीशियां भेजी जाएंगी और जरूरत पड़ने पर इसकी संख्या बढ़ाई भी जाएगी। उन्होंने बताया कि शीशियों को गांवों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित बीडीओ को दी जाएगी और इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें