फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंगा में जलस्तर 4 सेमी प्रतिघंटे बढ़ रहा

विज्ञापन
दयाछपरा क्षेत्र में बढ़ने लगा गंगा नदी के बाढ़ का पानी।संवाद
विज्ञापन
दया छपरा। गंगा नदी के जलस्तर में सोमवार को तेजी देखी गई। गंगा के जलस्तर में चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के गाय घाट गेज के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 55.220 मीटर दर्ज किया गया। गंगा का खतरा बिंदु 57.615 मीटर निर्धारित है। वहीं, मीडियम लेवल 58.615 मीटर और हाई लेवल 60.390 मीटर है। खतरा बिंदु से जलस्तर अभी नीचे है लेकिन जिस तेजी से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है, उससे आने वाले दिनों में स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। अचानक जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें