फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को 10 बसों की भेजी मांग

विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस  स्टेशन परिसर में सवारियों की इंतजार में खड़ी बस।संवाद
विज्ञापन
बलिया। परिवहन निगम की तरफ में जिले से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना अब मूर्त रूप लेने लगी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम व पर्यावरण-अनुकूल यात्रा के लिए 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजी गई है। इन बसों के आने से यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की कवायद काफी लंबे समय से चल रही है। इसके लिए जीराबस्ती वर्कशाप में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसकी टेस्टिंग भी हो चुकी है। ऐसे में बसों के संचालन की तैयारी पूरी हो गई है। बलिया डिपो की तरफ से 10 बसों की डिमांड की गई है। बसों के उपलब्धता होते ही संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम की तरफ से मुख्यालय को 10 बसों की डिमांड की गई है। एआरएम महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि 10 बसों की डिमांड जिला मुख्यालय को भेजा गया है। बस की उपलब्धता होते ही संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें