फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन विवाद में मारपीट कर गिराई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के मल्हौंवा गांव में जमीन विवाद में एक पक्ष के समर्थन में दर्जनों की संख्या में बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर आंगन की दीवार गिरा दी। विरोध करने पर हवाई फायरिंग करते हुए पिटाई कर हड़कंप मचाया। उक्त शिकायत सुनील सिंह ने पुलिस से की है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित परिवार एसपी से गुहार लगाने भी पहुंचा था। आरोप लगाया कि मेरे आंगन में बनी दीवार को पट्टीदार के इशारे पर दर्जनों लोग शनिवार की रात दरवाजा तोड़कर गिरा दिया। महिलाओं ने इसका वीडियो बनाया, इससे उन लोगों ने पिटाई कर छीनकर लेते गए।
विरोध करने पर हवाई फायरिंग करते हुए जमकर तांडव मचाया। घर में लूटपाट भी की। पुलिस ने शिकायत पर पट्टीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थान प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। किसी भी तरह की लूटपाट नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें