फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक ओर बन रही नाले की दीवार, दूसरी छोर से गिरने लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। विकास खंड मनियर के बड़ागांव से बेरुआरबारी जाने वाले मुख्य मार्ग पर चल रहे नाले के निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। एक तरफ से बन रही दीवार दूसरी छोर से गिरती जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्लूडी विभाग से सन् 2021-22 में मनियर के बड़ागांव मुख्य मार्ग से बेरूआरबारी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बड़ागांव चट्टी पर रामनाथ शर्मा के दुकान से रविदास मंदिर तक करीब दो किलोमीटर लंबी नाली व सड़क की पटरी के इंटरलाॅकिंग का कार्य करना के लिए प्रस्तावित था। जिसकी लागत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिस पर पूर्व में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से एक बार भुगतान भी हो चुका है।
जब भाजपा नेता और पूर्व विधायक ने मामले की शिकायत शासन से की तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नाला निर्माण कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें भी ठेकेदार विभागीय मिलीभगत से मानक की अनदेखी कर नाले का निर्माण करा रहा है, जिससे एक तरफ तो निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ उसकी दीवार गिरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार के दिन नाला निर्माण कार्य से करीब पांच सौ मीटर दीवार गिर कर गई। सोमवार को जब मजदूर काम करने पहुंचे तो दीवार की ईंट को निकाल कर फिर जुड़ाई करने में जुट गए।
विज्ञापन

इस संबंध में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के जेई विकास सिंह का कहना है कि वर्ष 2021-22 के प्रस्ताव पर कार्य कराया जा रहा है। अगर कहीं कोई त्रुटि हुई है तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें