बलिया। रेलवे स्टेशन पर 825 कारतूस और दो तमंचे तस्करों से जब्त करने के बाद जीआरपी ने सरगना की तलाश तेज कर दी है। पकड़े गए दोनों आरोपी रंजीत कुमार और राशिद उर्फ लल्लन जौनपुर के रहने वाले हैं।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया की सरपतहा थाना के जुड़ापुर निवासी शुभम सिंह अवैध शस्त्रों व कारतूस का डीलर है। कारतूस व हथियार ट्रेन से बिहार पहुंचाने के लिए वह देता था। हथियारों की सप्लाई के बाद हम शाहगंज पैसेंजर या प्राइवेट वाहन से लौट आते थे। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास मिली टिफिन व एक अन्य प्लास्टिक के डिब्बे में कारतूस व तमंचा मिला था। इस अवैध कारोबार में पुलिस को महिलाओं के शामिल होेने की भी आशंका है। दोनों आरोपियों की पूछताछ के आधार पर जीआरपी जांच में जुटी है।
रेलवे स्टेशन पर 825 कारतूस एवं तमंचा बरामद होने के बाद तमाम केंद्रीय व स्थानीय जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कारतूस के नंबर से किसी दुकान के नाम पर कारतूस जारी हुआ और किसे पहुंचाते थे, इसको लेकर जांच में जुट गईं। सूत्रों की माने तो जीआरपी ने इस कारतूस के जखीरे को एक दो दिन पूर्व पकड़ा था, कई तमाम अधिकारियों व जांच एजेंसियों के पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट मेें पेश किया गया है। इस बाबत जीआरपी थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया की कारतूस व तमंचा बरामदगी के बाद बिहार जाने वाले ट्रेनों में तलाशी बड़ा दी गई।
30 पैकेट देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बलिया। जनेश्वर मिश्र सेतु से चेकिंग के दौरान पुलिस ने 30 पैकेट देसी शराब पकड़ी है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की मौजूदगी में जनेश्वर मिश्र सेतु पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी उसी दौरान एक व्यक्ति को कंधे पर बोरी ले जाते समय पकड़ा गया। बोरी से गत्ते में छिपाकर रखे 30 टेट्रा पैक मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवकुमार राम बताया। कहा कि यहां पर सरकारी ठेके से खराब खरीद कर बिहार में लेजाकर बेचता था। संवाद
20 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनियर। पुलिस ने ग्राम दियरा टुकड़ा नंबर 2 के राधे सिंह के डेरा के पास रविवार को 20 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनियर रत्नेश दुबे ने बताया कि आरोपी मंतोष कुमार मनियर वार्ड सात का रहने वाला है। संवाद