जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह में प्रतिभागी सुगान्ति को गांव पहुंच
- फोटो : BALLIA
दयाछपरा। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के प्रथम दीक्षांत समारोह में गुरुवार को अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के एमए भूगोल की छात्रा व दयाछपरा निवासी सुगान्ति शर्मा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल पाकर जब शाम घर आई तो ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राज मार्ग दयाछपरा ढाले पर ही फूल मालाओं से लादकर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। दयाछपरा ढाला से ही ग्रामीणों ने मेडल प्राप्त सुगान्ति को फूल माला व बैंड बाजा के साथ ग्राम सभा के जालन्धर बाबा शिव मंदिर, काली मंदिर, हरषु ब्रम्ह बाबा मंदिर का दर्शन कराया। जहां सुगान्ति ने माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मिठाई भी बांटा गया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के इतिहास में बेटी ने एक कड़ी और जोड़कर गांव का नाम रौशन किया है। इस मौके पर राज कुमार, किशुन पासवान, गुड्डू, राजा पांडेय, बालाजी पांडेय, टिंकू शर्मा, विजय शंकर शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।