फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: न-तीन पूर्व सांसद का गांव एक सड़क के लिए तरस रहा

विज्ञापन
टोला फकरु राय डेरा की ओर जाने वाले मार्ग पर कीचड़।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र का टोला फकरू राय, तीन-तीन पूर्व सांसदों का गांव है लेकिन आज उपेक्षा का शिकार है। इस गांव का मुख्य मार्ग जर्जर है। गांव में जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से टोला शिवन राय से शुरू होकर तारकेश्वर नगर, टोला फकरू राय (डेरा), हनुमान मंदिर, टोला बाजराय होते हुए बीएसटी बंधे तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग कभी बना ही नही और कच्चा है।
विज्ञापन

इस संपर्क मार्ग से करीब दो हजार लोगों की आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है। बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव से आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में आवागमन करना मुश्किल भरा है। हालांकि ग्रामीण मार्ग की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्रक दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जिस गांव में कभी तीन-तीन सांसद व सेनानी हुआ करते थे, वहां के लोग एक सड़क के तरस रहे हैं। इस गांव को आज तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का लाभ नहीं मिला। ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सूर्य कुमार सिंह, बनवारी साह, सतेंद्र पाल, श्रीपत पासवान, कमलेश सिंह, बलराम यादव, बरमेश्वर ठाकुर आदि ने सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विकास खंड मुरली छपरा की ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद उपरववार क्षेत्र के टोला फकरू राय निवासी व स्वतंत्रता सेनानी स्व. ताड़केश्वर पांडेय 1952 में राज्यसभा के सांसद चुने गए। 1971 से 1977 तक सलेमपुर सीट से लोकसभा के सांसद सहित कई अन्य पदों पर आसीन रहे। वहीं, स्व. रामेश्वर सिंह 1979 में राज्यसभा सांसद रहे व समाजवादी आंदोलन से जुड़ने के साथ-साथ लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। वहीं, इनकी पुत्री मीना देवी वर्ष 2008 के उपचुनाव में बिहार के विक्रमगंज के लोकसभा सीट से जदयू पार्टी से जीतीं। 2009 में लोकसभा चुनाव में आरा सीट से जीत हासिल की। इसके अलावा गांव के रामदीन सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें