फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72वां गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नमन करत - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। 72वां गणतंत्र दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट तथा सीडीओ विपिन जैन ने विकास भवन परिसर में झंडारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रति श्रद्धा एवं निष्ठा तथा भारत की प्रभुता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने की शपथ भी दिलाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब के लिए यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। इस अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि जिस क्षेत्र में हैं, उस क्षेत्र में हमेशा सकारात्मक और कुछ बेहतर करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

सभागार में ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों को अंगवस्त्रम एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। उधर, विकास भवन में झंडारोहण के बाद हुई गोष्ठी में सीडीओ विपिन जैन ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हम हमेशा याद रखें कि हमारा कर्तव्य क्या है। उसका निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा से करें, तभी जीवन को सार्थक बना सकते हैं। एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव व सीमा पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम, एसपी व सीडीओ जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल व दूध का वितरण किया। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
-------------------------------
टाउनहॉल में सेनानियों का हुआ सम्मान समारोह
बलिया। गणतंत्र दिवस पर टाउनहॉल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों का सम्मान समारोह हुआ। जिलाधिकारी ने अंगवस्त्रम व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें जीजीआईसी की छात्रा अदिति मिश्रा के गायन को लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर महापुरुषों की मूर्ति वाले चौराहों को साफ करने में योगदान देने वाले नेहरू युवा केंद्र के युवाओं को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। सेनानी रामविचार पांडेय, शिवकुमार कौशिकेय संग अन्य अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन

------------------------------
सीडीओ ने चौराहे पर रुक ट्रैफिक जवान को दी बधाई
बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीडीओ विपिन जैन ने पुलिस लाइन जाते समय कुंवर सिंह चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाही चंदन यादव से मिले और गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अचानक एक आईएएस अफसर द्वारा रुककर बधाई देता देख जवान भी काफी खुश हुआ। निश्चित रूप से उसके अंदर और बेहतर करने की ललक दिखाई दी। इसी तरह उन्होंने विकास भवन सभागार में सभी कर्मियों को बारी-बारी से शुभकामनाएं दीं और उनके साथ फोटो भी खिंचवाकर सबका दिल जीत लिया। सीडीओ जैन से यह दुलार-प्यार पाकर सभी कर्मी की काफी उत्साहित दिखे और मन ही मन यह भरोसा दिलाया कि अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
---------------------------------
कैबिनेट मंत्री ने ली पुलिस पेरड ग्राउंड में मार्चपॉस्ट की सलामी
बलिया। 72वां गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि कैबीनेट मंत्री अनिल राजभर ने झंडारोहण किया और शांति प्रतीक के रूप में कबूतर और गुब्बारे छोड़े। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सेनानियों, पेंशनर्स व सैनिक विधवाओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन ग्राउंड में मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस बैंड ने शानदार तरीके से राष्ट्रगान बजाया। वहीं पानी की तीन रंग की बौछार अपने आप में छठा बिखेर रही थी। पुलिस परेड ग्राउंड को पुलिसकर्मियों द्वारा आकर्षित ढंग से सजाया गया था, जो बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ले रही थी। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों के अंदर देश भक्ति का जोश भरते हुए ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रभारी मंत्री ने आजादी की लड़ाई व देश की रक्षा में शहीद मां भारती के वीर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर शानदार परेड देख हर किसी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। आवाह्न किया कि हर कोई अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिस क्षेत्र में हों अपना बेहतर योगदान दें, तभी हमारा भारत सशक्त भारत बनेगा। अंत में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों संग पूरे जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। इससे पहले पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक धनंजय कनौजिया, डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ विपिन जैन, सीजेएम रमेश कुशवाहा व अन्य न्यायिक अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी एके सिंह आदि रहे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री अनिल - फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें