फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नशीला पदार्थ सुंघाकर कंगन और अंगूठी लेकर फरार हुए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार ग्राम में शुक्रवार को एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके सोने के दो जोड़ी कंगन व एक अंगूठी उठा ले गए। होश आने पर महिला को ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

फरसाटार में तनवीर जहां पत्नी शाहनवाज आलम के दरवाजे पर दो बाइक सवार आए और महिला को आवाज दी। महिला घर से बाहर निकली तो ठग उससे बर्तन साफ करने की बात कहने लगे। महिला ने एक पीतल का बर्तन दिया तो ठगों ने उसे साफ कर महिला को अपने विश्वास में ले लिया। महिला हाथ में सोने की दो जोड़ी कंगन और एक अंगूठी पहनी हुई थी। ठगों ने उसे भी साफ करने के नाम पर महिला से ले लिया। उसके बाद ठगों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद महिला अचेत हो गई। महिला के अचेत होने के बाद ठग उसके कंगन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें