फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार हादसे में घायल तीसरे युवक की भी हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। बांसडीह कचहरी-बेरुआरबारी मार्ग पर कैथवली गांव के निकट 21 फरवरी की देर रात कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज मऊ व बीएचयू में चल रहा था। सोमवार रात एक और युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला (सोनकी भाट) गांव निवासी ओमप्रकाश गोड़ (प्रधान प्रतिनिधि) की पुत्री पूजा की शादी 18 फरवरी को गाजीपुर जनपद के महड़ौर गांव में गोविंद गोंड से हुई थी। पुत्री के बहु भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके से 21 फरवरी को उसके पिता अन्य लोगों के साथ महड़ौर गए थे। वहां कार्यक्रम होने के बाद सभी घर आ रहे थे। रात दो बजे उनकी कार कैथवली पेपर मिल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी। इसमें धतुरी टोला गांव निवासी संजय गोंड़ (32), जयशंकर यादव (44) की मौत हो गई थी। पांच घायलों कुबेर गोड़ (23), सूर्या यादव (10), अमित कुमार गोड़ (30), अभिषेक कुमार गोड़ (20), प्रीतम कुमार गोड़ (24) को रेफर किया गया था। मऊ में सोमवार रात इलाज के दौरान प्रीतम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें