फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने वृद्धा के झोले से उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक में गुरुवार को घर बनाने के लिए पैसा निकाने गई एक वृद्धा का 50 हजार रुपये झोला को काट कर उचक्कों ने उड़ा दिया। बताया जाता है कि नगर के वार्ड नंबर सात की रहने वाली 70 वर्षीया हमीदा खातून पत्नी स्व.एलियास गुरुवार को मकान निर्माण के लिए पैसा निकालने के लिए बैंक गई थी। पैसा लेने के बाद उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे का मिलान कराया तथा बैंक से करीब 50 मी. आगे बढ़ कर एक दुकान पर झोला चेक किया तो निचला हिस्सा कटा हुआ था तथा पैसा गायब था। इसके बाद रोते-बिलखते वृद्धा रेवती थाने पहुंच कर आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने बैंक पहुंच कर उसमें लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उचक्के की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें