फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने सफेद बालू का जखीरा पकड़ा, सीज करने की कार्रवाई शुरु

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के बड़का खेत गांव के समीप रखे अवैध सफेद बालू को सीज करते खनन व पुलिसकर्मी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अवैध ढंग से बालू मंगाने और गंगा किनारे के गांवों के पास हो अवैध खनन को रोकने के लिए डीएम ने तहसीलवार समिति गठित की है। सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नरही थाना क्षेत्र में भंडारित सफेद बालू पकड़ा जिसे सीज करने की कार्रवाई की गई। बालू की कुल मात्रा 884 घन मीटर लगभग दो हजार ट्राली बताई गई।
विज्ञापन

डीएम की ओर से गठित समिति सक्रिय हो गई है। लालू बालू की आवक व अवैध खनन के लिए कुख्यात नरही थाना क्षेत्र के गंगा किनारे गांव का जायजा खनन अधिकारी ने रविवार को लिया था। इस दौरान कई जगहों में बड़ी मात्रा में सफेद बालू डंप किया मिला। इसके बाद खनन अधिकारी ने मामले से संयुक्त मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर को अवगत कराया। सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सीओ सदर, खनन अधिकारी, थानाध्यक्ष नरही की टीम ने गंगा किनारे बड़काखेत, कुल्हडि़या आदि गांवों के पास बगीचे में अवैध तरीके से खनन कर भंडारित किए गए सफेद बालू को पकड़ा और सीज करने की कार्रवाई शुरू की। एसडीएम सदर अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि गंगा किनारे के गांवों का भ्रमण कर बाढ़ का जायजा लिया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर अवैध तरीके से खनन कर सफेद बालू का भंडार मिला। बालू को सीज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें