फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में पहंुची टीम, 25 का काटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। लाइन लॉस घटाने और राजस्व वसूली में वृद्धि के लिए अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार (एएमआईएसपी) के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को टीम ने तहसील सिकंदरपुर के हॉटस्पाट क्षेत्रों को चिह्नित किया। बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बार-बार जल रहे ट्रांसफाॅर्मर पर लगाए जा रहे फ्यूज सेट को देखा और कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड सिकंदरपुर से जुड़े चार ग्रामीण उपकेंद्रों सिकंदरपुर ग्रामीण, गौरा मदनपुरा, कड़सर और मालदह से जुड़े अवैध कनेक्शनधारियों पर लगाम लगाने के लिए निगम ने यह पहल शुरू की है। जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली उपभोग के रहे 25 लोगों का कनेक्शन भी काटा गया। उधर, सिवानकला गांव में एचडी आईटी फ्यूज सेट लगाने के मामले में काफी खामियां नजर आईं। जिसे टीम ने गंभीरता से लिया और तत्काल कार्य पूरा करने को कहा। मौके पर अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह, एसडीओ अजय सरोज और जेई हरि प्रजापति भी मौजूद रहे।
बिजली चोरी में 150 पर मुकदमा : बलिया। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम अभियान चला रहा है। बिजली के खंभों पर लगे बाॅक्स से कनेक्शन की गणना की जाएगी। अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि बाॅक्स क्लियर का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक करीब 150 फर्जी कनेक्शन पकड़े गए हैं। इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें