जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के बैरिया संसार टोला बांध पर संसार टोला गांव के सामने स्थित जयप्रकाश नगर के निकट स्थित रेगुलेटर के पास जयप्रकाश नगर पुलिस चौकी प्रभारी ने बिहार ले जाते एक ट्रैक्टर पर लदी 147 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ा गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
चौकी इंचार्ज एसआई गुरु प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर पर कुल करीब नौ लाख रुपये की 147 पेटी अंग्रेजी शराब लादकर महुली घाट के रास्ते नाव से बिहार भेजने के लिए बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला गांव के सामने जयप्रकाश नगर के निकट स्थित रेगुलेटर की ओर जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर ट्रैक्टर की घेराबंदी की गई और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया। ट्रैक्टर पर सवार चालक और दो शराब तस्कर मौके से भाग निकले। बताया कि इसे तस्कर महुली घाट के रास्ते बिहार के आरा जिले में पहुंचाकर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शराब और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक और मालिक की तलाश की जा रही है।