फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय में रखेंगे अपना पक्ष

Mon, 18 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक माडल तहसील परिसर में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली अगली सुनवाई पर चर्चा की गई। सुनवाई के लिए अधिक से अधिक आर्थिक मदद देने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन ने पी. चिदंबरम, केके वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अपने तरफ कोर्ट में खड़ा कर केस को दिशा देने का काम किया। पिछली सुनवाई के दिन शिक्षामित्रों को स्टे दिलाकर संगठन ने खोया सम्मान वापस दिलाने का कार्य किया है।

 वक्ताओं ने भरोसा दिलाया कि 24 फरवरी से होने वाली सुनवाई संगठन सर्वोच्च न्यायालय के टाप टेन अधिवक्ताओं का पैनल खड़ा करेगा। बैठक के दौरान बांसडीह, दुबहर, गड़वार ब्लाक की इकाई भंग करने की घोषणा की गई। तीनों ब्लाकों में क्रमश: ज्ञानप्रकाश यादव, चंद्रभान सिंह तथा अभिषेक पाल को संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहनी, सतीश मेहता, जिलाध्यक्ष सरल यादव, महामंत्री पंकज सिंह, उपाध्यक्ष परमात्मा पांडेय, मृत्युंजय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें