सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर छह महीने से मानदेय न मिलने को लेकर आशा बहुओं ने सोमवार को अधीक्षक को एक घंटे तक बंदी बनाकर रखा। जल्द ही मानदेय मिलने के आश्वासन मिलने के बाद छोड़ा।
इसके पहले भी आशा बहुओं ने एसीएमओ लल्लन प्रसाद को बंधक बनाया था। यह साल भर के अंदर बंधक बनाने की तीसरी घटना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर 169 आशा बहुएं हैं। आज 50 की संख्या में अधीक्षक अमितास मिश्र को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। आशा बहुओं का आरोप है कि छह माह से उनका मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बंधक बनाने वालों में अनीता राय, रांती सिंह, कंचन उपाध्याय, रीना उपाध्याय, अनामिका राय, विभा यादव, गीता यादव सहित 50 आशा बहुएं रही। अधीक्षक अमितास मिश्र का कहना है कि आशा बहुओं की फाइल तैयार हो गई है। जल्द ही बैंक से इनका भुगतान कर दिया जाएगा।