बलिया। शहर कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जनपद सहित गाजीपुर, मऊ के छात्रनेताओं ने प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।
डीपीएस के महाविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बलिया कोतवाल की बर्खास्तगी नहीं होगी तो हम लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन के लिये बाध्य होंगे और इसके लिए जिम्मेदार जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक होंगे। अध्यक्षता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टीडी कालेज राघव सिंह जी तथा संचालन जैनेंद्र पांडेय छात्रनेता कुंवर सिंह महाविद्यालय ने किया। धरना सभा में रविकांत चौबे, प्रवीन यादव, संतोष यादव, अमित दुबे, रुपेश चौबे आदि रहे। उधर, छात्र आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव शिव पांडेय कांग्रेस प्रतिनिधि के तौर पर आंदोलन के समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे।