बेल्थरारोड। उफनाई सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। खतरे के निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी के जलस्तर में निरंतर गिरावट का क्रम जारी है। इबाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम जलस्तर 64.540 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर है। आयोग का कहना है कि दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है।
हालांकि नदी का पानी लाल निशान से 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।लोगों के मन में यह खौफ बना हुआ है कि नदी कब और कौन सा रूप अख्तियार करेगी।कृषि योग्य भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। पिछले एक दशक के दौरान हजारों एकड़ भूमि कटान की भेंट चढ़ चुकी है। कटान रोकने के लिए चैन पुर गुलौरा टगुनिया के पास पांच ठोकर बनाए गए हैं। इनमें दो ठोकरों का अगला हिस्सा नदी की लहरों में समा गया है।