फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अन्नपूर्णा भवन पर कब्जा कर बनाया भूसा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीयर ब्लॉक के गोविंदपुर दुगौली गांव में मनरेगा से निर्मित अन्नपूर्णा भवन पर कब्जा कर उसे भूसा घर बना दिया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर अन्नपूर्णा भवन को खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दुगौली गांव निवासी शीतल प्रसाद गोंड ने बेल्थरारोड़ एसडीएम को पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा राशन वितरण के लिए बनाए गए अन्नपूर्णा भवन पर कब्जा कर उसे भूसा रखवा दिया है। 15 दिनों से भवन का उपयोग निजी तौर पर किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को मिलने वाली सार्वजनिक सुविधा पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अन्नपूर्णा भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संसाधन का इस तरह दुरुपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गरीबों के हक पर भी सीधा असर डाल रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा हटाने और भवन को उसके मूल उद्देश्य के तहत राशन वितरण के लिए बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, मामले में गांव के प्रधान प्रतिनिधि शक्ति सिंह ने यह कहकर किनारा कर लिया कि अन्नपूर्णा भवन अभी तक ग्राम पंचायत को औपचारिक रूप से हैंडओवर नहीं हुआ है। ऐसे में अवैध कब्जे के सवाल पर वे कुछ भी स्पष्ट कहने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें