फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी मृतक एसएसबी जवान शंभूनाथ सिंह। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। तिरंगे में लिपटा सशस्त्र सीमा बल के जवान शंभूनाथ सिंह का पार्थिव शरीर इब्राहिमाबाद गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। जवान की अंत्येष्टि पचरुखिया गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ की गई। एसएसबी के जवानों ने अंतिम सलामी दी। इब्राहिमाबाद गांव निवासी ददन सिंह के पुत्र शंभूनाथ सिंह (35) एसएसबी की 41वीं बटालियन में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात थे। बटालियन से आए जवानों का कहना है कि 31 जनवरी को परेड में भाग लेने जाते समय ग्राउंड में अचानक वह गिर गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक फरवरी को तड़के उनकी मौत हो गई। बटालियन के जवान आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पार्थिव शरीर लेकर सोमवार की सुबह इब्राहिमाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

मां मलावती देवी, पत्नी पूजा देवी, पिता ददन सिंह का रोते-रोते बुरा हाल रहा। पत्नी पूजा बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। 10 वर्षीय पुत्र निखिल व 8 वर्षीय पुत्र यश अपने पापा के पार्थिव शरीर से लिपटकर रो रहे थे। इससे वहां एकत्र सभी लोगों की आंखें नम हो गई। प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह और भाजपा नेता निर्भय सिंह गहलौत ने परिवार को ढांढस बंधाया।
निर्भय सिंह ने बताया कि शंभूनाथ सिंह छह भाई में चौथे नंबर पर थे। 2010 में दिल्ली में एसएसबी में भर्ती हुए थे। बहुत ही मिलनसार थे। उनकी अंत्येष्टि पचरुखिया गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। यहां एसएसबी के जवानों ने शंभूनाथ सिंह को शस्त्र उल्टा कर उन्हें अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र 10 वर्षीय निखिल सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें