फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मिलीभगत से तस्करी कर रहे नाव चालक भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बिहार के कोइलवर से लाल बालू लादकर गोपालनगर टाड़ी पहुंचे दो नावों के बारे में ग्रामीणों की सूचना पुलिस ने लाल बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया।
विज्ञापन

कुछ लोग मंगलवार की सुबह नाव से बालू मंगा कर ट्रैक्टर-ट्राली में लोड करवा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज गोपालनगर राधेश्याम चौरसिया को दे दी। पुलिसकर्मी नदी के किनारे पहुंचे तो आरोपी दोनों नावों को लेकर बिहार की सीमा में चले गए। एक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़े हुए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दूसरे ट्रैक्टर के चालक ने पुलिसकर्मियों को बताया कि कटानरोधी कार्य के लिए बालू मंगवाया गया है। इसकी पुष्टि के लिए बाढ़ विभाग के अवर अभियंता रजनीकांत राय को फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि लाल बालू का कोई उपयोग कटानरोधी कार्य में नहीं है। इसके बाद पकड़े गए ट्रैक्टर को पुलिसकर्मियों ने रेवती थाने पहुंचाया। इसी क्रम में चांददियर के चौकी इंचार्ज बांके बहादुर सिंह ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लदे लाल बालू को सोमवार की रात बकुल्हा के पास से जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें