फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.37 लाख टन कूड़े के निस्तारण में अभी फंसा है भूमि का पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महावीर घाट आदि पर डंप पुराने कूड़े को निस्तारित करने के लिए शासन की ओर से 15 करोड़ का टेंडर तो कर दिया गया है, लेकिन वहां भूमि का पेच अभी फंसा हुआ है। नगरपालिका का कूड़ा जहां डंप पड़ा है वो निजी भूमि है। निर्धारित कंपनी को कूड़ा निस्तारण के लिए लगभग पांच एकड़ भूमि की आवश्यकता है। ऐसे नगरपालिका को आसपास पांच एकड़ निजी भूमि की तलाश करनी होगी। पालिका को इसके लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में निकायों की रैकिंग सुधारने के लिए शासन की ओर से भी पहले से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके क्रम में शासन ने शहर के महावीर घाट समेत अन्य स्थानों पर डंप किए गए पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए 15 करोड़ का कार्य पुणे की कंपनी बीवीजी को सौंपा गया है। कंपनी के अधिकारियों ने जनपद में डेरा डाल रखा है। फिलहाल पांच एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि मिलते ही कंपनी की ओर से अपना प्लांट यहां लगाया जाएगा। एक साल के भीतर लगभग 3.37 लाख टन कूड़े के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। महावीर घाट क्षेत्र में पालिका की ओर से डंप किया गया कूड़ा निजी जमीन पर है। अब प्लांट लगाने के लिए भी निजी भूमि लेनी पड़ेगी। शासन से निर्धारित कंपनी बीवीजी काफी दिनों से भूमि का मांग कर रही है, लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें