फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चोरों ने दो घरों को खंगाला

विज्ञापन
बॉसडीहरोड थाना क्षेत्र के असचौरा गांव में चोरी के दौरान चोरों का छूटा गमछा को दिखाती पीड़ित महिल? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के नगदी सहित सोने चांदी के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चौकन निवासी उदय प्रताप सिंह के मकान के पीछे से सोमवार की रात चढ़कर छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने मकान के चार कमरों को खंगाला और लाखों के सोने चांदी के कीमती आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब घर की महिलाएं जगी तो घर का ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर अवाक रह गईं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पूलिस को दी है। आसचौर गांव निवासी शंभू वर्मा के घर के पीछे से चोरों ने घर में घुसकर अंदर से सामानों को समेटना शुरू किया था कि इसी दौरान एक विवाहिता ने शोर मचाते हुए चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर उसे धक्का देकर दो बक्सों में रखा नकदी सहित कीमती सामान लेकर भाग गए। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें