फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध की सुरक्षा को बिछाए बोल्डर धारा में बहे

Mon, 04 Sep 2017 11:03 PM IST
ballia
विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में आबादी की जमीन काट रही घाघरा । - फोटो : ballia
विज्ञापन
इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा में घाघरा का कटान लगातार जारी है। पश्चिम में करीब  150 मीटर की दूरी में करीब 15 मीटर चौड़ाई में बांध की सुरक्षा के लिए बिछाए गए पत्थर का बोल्डर घाघरा में बह गया। हालांकि बांध पर कटानरोधी कार्य जारी है, मौके पर मौजूद प्रभारी मुख्य अभियंता सीके जैन व बाढ़ खंड के सहायक अभियंता आरडी यादव ने बताया की घाघरा का पानी तेजी से घट रहा है। संभव है यहां दो या तीन दिनों में बांध से खतरा भी टल जाएगा।
विज्ञापन


घाघरा कटान से परेशानी के साथ-साथ भारी वाहनों के आवागमन से बांध की सड़क भी अपनी मजबूती की पोल खोलने लगी है। अठगांवा से टोला बाजराय के सीध तक यह सड़क भी अब उजड़ी हुई दिखने लगी है। इससे बांध वाली सड़क पर परिचालन  मे भी काफी कठिनाइयां होने लगी है। सठिया ढाला से लेकर नरहरिधाम ढाला तक तो हर दिन जाम जैसे हालात हो जा रहे हैं।  यह वही सड़क है, जिस पर यूपी-बिहार दोनों तरफ की लाखों की आबादी चलती है।

इसी सड़क से बलिया के लिए दो बसें, छपरा, बैरिया, बकुल्हा आदि के लिए सौ से भी ज्यादा कमांडर जीप आदि भी चलते हैं।  यह एक सिंगल रोड है, जो इस कटान के चलते ही कई स्थानों पर खतरों को दावत देने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें