फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने छीन ली 28 परिवारों की छत

Fri, 17 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के दीघार दलित बस्ती में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें 28 परिवारों की 35 रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन


आग में अनाज, सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े समेत छह बकरियां जलकर मर गई। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों आैर फायर ब्रिगेड के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

थाना क्षेत्र के दीघार स्थित दलित बस्ती निवासी डिप्टी राम के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अभी लोग कुछ समझ पाते की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


इसकी जद में आने से भगरसनी देवी, इंद्रासानी देवी, टुनटुन, अक्षय, दहारी, रामकुमार, अखिलेश, हीरामति देवी, जीउत, गोविंदा, भरत, विक्रम, गुड्डू, वीर बहादुर, ओमप्रकाश, कमलेश, बिंदू देवी, बसंती देवी, जंग बहादुर, राम बहादुर, तेजन, जनार्दन, महंथ, फुलेश्वरी, राहुल, छितेश्वर राम की रिहायशी झोपड़ियां धूं-धूं कर जल गई।

ज्ञात हो कि कटाई का दिन होने के कारण सभी लोग खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। जिसमें डिप्टी राम की चार बकरियां और बिंदू देवी की दो बकरियां जलकर मर गई। बकरियों को बचाने में बिंदू देवी भी आग की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गई।

सूचना पर पहुंचे हल्दी थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के  साथ आग बुझाने में सहयोग किया। साथ ही झुलसी युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। उसके बाद रेवती थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, पशु चिकित्साधिकारी दीघार कृपाशंकर यादव के साथ पहुंचकर मरी बकरियों का अंत्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय कानूनगो श्याम नारायण मिश्र ने सभी पीड़ितों की सूची बनाकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के बूढऊं गांव के समीप ट्यूबवेल की झोपड़ी में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण इंजन समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ट्यूबवेल मालिक सत्यदेव यादव ने बताया कि लेखपाल पारसनाथ यादव मौका मुआयना कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें