फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ई-रिक्शा का दायां गेट होगा बंद, नहीं मानने पर अगले सप्ताह से होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चलने वाले ई-रिक्शा की मनमानी पर रोक लगाने की कवायद यातायात विभाग कर रहा है। सड़क पर कहीं भी खड़ा कर रांग साइड दाए गेट से सवारी उतारने के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाएं पर अकुंश लगाने के लिए ई-रिक्शा के दाएं साइड का दरवाजा बंद होगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों यातायात नोडल व सीओ सीट गौरव कुमार की उपस्थित में ई-रिक्सा संगठन की बैठक में यह निर्णय हुआ था। निर्णय को पालन कराने की पहल शुरू हो गई है। अगले सप्ताह से नियम न मानने वाले चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जरूरी हुआ तो ट्रैफिक जवान सीज भी करेंगे। टीएसआई समद खां ने सभी चालकों व मालिकों से दायीं ओर के गेट और खिड़कियों पर पत्ती या रस्सी लगवाकर बंद करवाने और अब केवल बाईं ओर से ही मुसाफिर बैठाने व उतारने की सलाह दी, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी। टीएसआई ने बताया कि दाएं साइड दरवाजे से सवारी को उतरने के दौरान पीछे से आने वाले तेज रफ्तार के वाहन की चपेट में आने से घायल हो जाता है। इससे दुर्घटना की संख्या में इजाफा हुआ है। नियम न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर वाहन सीज भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें