फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नहर में मिला युवती का शव, गले पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार थाना के पखनपुरा नहर पुलिया में मंगलवार को एक 23 वर्षीय अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर एएसपी विवेक त्रिपाठी, सीओ गौरव कुमार पहुंच घटना की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया दिया।
विज्ञापन

पखनपुरा नहर पुलिया में पानी में बहता हुआ शव आया था, ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। शव से आ रही दुर्गंध के कारण कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से बाहर निकाला, शव युवती की होने पर मौके पर मौजूद व आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। ग्रामीणों की माने तो युवती के गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे, उसका पूरा चेहरा क्षत-विक्षत था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। ऐसा लग रहा था कि दो तीन दिन पूर्व हत्या कर आरोपियों ने नहर में फेंका होगा। इस बाबत सीओ गौरव कुमार ने बताया की नहर में एक शव मिला है, शव पानी में ज्यादा समय से होने के कारण महिला का है या युवता ये अभी कहना ठीक नहीं होगा। कपड़े से उसकी पहचान करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें