फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, बोर्ड की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड वर्ष-2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम आज यानी 24 अप्रैल के बाद किसी भी दिन जारी कर सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर बोर्ड की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हालांकि बीते 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर नतीजे को लेकर कयासबाजियों का जमकर दौर चला था, तब बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम 25 अप्रैल से पहले घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 तक चलीं। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिले में बने 163 केंद्र बनाएं थे, जहां हाई स्कूल और इंटर के 126757 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इस बार जिले में कॉपियों का मूल्यांकन 13 दिनों में पूरा करा लिया गया था। मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल तक जिले के चार केंद्रों में कराया गया था। इसके बाद बोर्ड ने सात से नौ अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में त्रुटि संशोधन के लिए आवेदन लिए। इस बीच बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए परीक्षार्थियों के लिए सात एवं आठ अप्रैल को फिर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराईं और इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें