फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया धनराशि की उठाई मांग

Fri, 06 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लोकतंत्र सेनानियों की बैठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्रीराम विचार पांडेय की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मांग की कि लोकतंत्र सेनानियों के अप्रैल 2012 से फरवरी 2013 तक का बकाया धनराशि और सभी सेनानियों के नवंबर से फरवरी 2015 तक की सम्मान राशि इसी वित्तीय वर्ष में प्रदान की जाए।

कहा कि अभी तक लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की पत्रावलियां लंबित हैं। उसे स्वीकार किया जाए। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का परिचय पत्र, आश्रितों का परिचय पत्र तथा 1977 के शासनादेश के अनुसार समस्त लोकतंत्र रक्षक सेनानियों
विज्ञापन


और आश्रितों के लिए निर्धारित आरक्षण कोटे का शासनादेश पुन: बहाल करने की मांग की गई। पिछली सरकार में धन की कमी के कारण निर्धारित धनराशि सेनानियों का नहीं दिया गया।

 उसे मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल से एरियर के रूप में भुगतान करते हुए सरकार से समकक्ष सेनानी पेंशन रेल यात्रा सुविधा और प्रदेश सरकार से अन्य प्रदेशों की भांति सम्मान राशि को पेंशन के रूप में परिवर्तित करने की मांग की गई। बैठक में मुक्तेश्वर सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, मोहम्मद मुस्लिम, आमिर हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें